तो वह नीचे जाकर जागेश्वरी से बोली, 'वह तो अब तक नहीं आए। आप चलकर भोजन कर लीजिए।'
जागेश्वरी बैठे-बैठे झपकियां ले रही थी। चौंककर बोली, 'कहां चले गए थे? '
जालपा-'वह तो अब तक नहीं आए।'
जागेश्वरी--'अब तक नहीं आए? आधी रात तो हो गई होगी। जाते वक्त तुमसे कुछ कहा भी नहीं?'
जालपा-'कुछ नहीं।'
जागेश्वरी--'तुमने तो कुछ नहीं कहा?'
जालपा-'मैं भला क्यों कहती।'
जागेश्वरी--'तो मैं लालाजी को जगाऊं?'
जालपा-'इस वक्त ज़गाकर क्या कीजिएगा? आप चलकर कुछ खा लीजिए न।'