एकबारगी यह रूद्र रूप धारणा कर लेंगे, मगर वह इतनी आसानी से दबने वाला न था। तेज़ होकर बोला, 'आप मुझसे ज़बरदस्ती शहादत दिलाएंगे ?'
डिप्टी ने पैर पटकते हुए कहा, 'हां, ज़बरदस्ती दिलाएगा!'
रमानाथ-'यह अच्छी दिल्लगी है!'
डिप्टी-'तोम पुलिस को धोखा देना दिल्लगी समझता है। अभी दो गवाह देकर साबित कर सकता है कि तुम राजक्रोह की बात कर रहा था। बस चला जायगा सात साल के लिए। चक्की पीसते-पीसते हाथ में घड्डा पड़ जायगा। यह चिकना-चिकना गाल नहीं रहेगा। '