'भैया पर कहीं झूठी गवाही का इलजाम लगाकर सज़ा कर दे तो?'
'तो कुछ नहीं। जो जैसा करे, वैसा भोगे।'
देवीदीन ने जालपा की इस निर्ममता पर चकित होकर कहा, 'एक दूसरा खटका है। सबसे बडा डर उसी का है।'
जालपा ने उद्यत भाव से पूछा,'वह क्या?'
देवीदीन-'पुलिस वाले बडे कायर होते हैं। किसी का अपमान कर डालना तो इनकी दिल्लगी है। जज साहब पुलिस कमिसनर को बुलाकर यह सब हाल कहेंगे जरूर। कमिसनर सोचेंगे कि यह औरत सारा खेल बिगाड़ रही है।